Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Murder in Punjab : शादी समारोह में 'AAP' के सरपंच की गोली मारकर हत्या, एके-47 राइफल का किया इस्तेमाल

फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Murder in Punjab : पंजाब के तरन तारन जिले में बुधवार को एक शादी समारोह के दौरान अज्ञात हमलावरों ने आम आदमी पार्टी (आप) के एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना अमृतसर जिले के वल्टोहा गांव के एक अन्य सरपंच एवं आम आदमी पार्टी के नेता झरमल सिंह की एक शादी समारोह के दौरान गोली मारकर हत्या किए जाने के लगभग एक माह बाद हुई है।

ठठियां महंतां गांव के सरपंच हरपिंदर सिंह एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। तभी तीन हथियारबंद लोगों ने उन पर करीब से गोलियां चला दीं। ग्रामीणों ने बताया कि सिंह सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के सक्रिय सदस्य एवं पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के करीबी सहयोगी थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमले में एके-47 राइफल का इस्तेमाल किया गया था।

Advertisement

घटनास्थल से दो कारतूस बरामद किए गए। सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावरों का पीछा करने की कोशिश में उनका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement

हत्या की यह वारदात ऐसे समय में हुई है जब सरकार अपने अभियान "गैंग्स्टरां ते वार" दूसरे चरण के तहत गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई हैं।

Advertisement
×