Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सांसद कार्तिकेय व विधायक शक्ति रानी शर्मा ने कराए विकास कार्य : राणा

राज्यसभा सांसद का किया सम्मान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रायपुररानी में मंगलवार को जिला परिषद सदस्य बहादुर राणा राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा को सम्मानित करते हुए। -निस
Advertisement
रायपुररानी क्षेत्र के गांव गोलपुरा में विकास कार्यों ने गति पकड़ ली है। जिला परिषद सदस्य बहादुर राणा ने राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा एवं कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज गांव-गांव में जो बदलाव दिखाई दे रहा है, वह जनप्रतिनिधियों की दूरदर्शी सोच और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है।

बहादुर राणा ने बताया कि ग्राम पंचायत गोलपुरा में सामुदायिक केंद्र, अंबेडकर भवन, गांव की गलियों का निर्माण, फिरनी निर्माण, कब्रिस्तान तक गली निर्माण सहित अनेक विकास कार्यों का शिलान्यास और क्रियान्वयन किया गया है। अक्तूबर 2024 से जनवरी 2026 के बीच लगभग 1 करोड़ 26 लाख रुपये से अधिक की राशि से विकास कार्य पूरे हुए हैं या प्रगति पर हैं, जिससे ग्रामीणों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि सांसद कार्तिकेय शर्मा ने स्पष्ट किया है कि विकास किसी एक गांव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कालका, पंचकूला और रायपुररानी का समग्र विकास किया जाएगा। वहीं विधायक शक्ति रानी शर्मा लगातार यह सुनिश्चित कर रही हैं कि योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×