राजपुरा फायर ब्रिगेड की मॉक ड्रिल, शहीद जवानों को अर्पित की श्रद्धांजलि
Mock dril मुंबई में शहीद फायर ब्रिगेड जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए राजपुरा फायर ब्रिगेड द्वारा विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम ने शहर की विभिन्न गलियों और बाजारों में फायर वाहनों...
Mock dril मुंबई में शहीद फायर ब्रिगेड जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए राजपुरा फायर ब्रिगेड द्वारा विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम ने शहर की विभिन्न गलियों और बाजारों में फायर वाहनों के साथ रैली निकालकर लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया।
Mock dril फायर ब्रिगेड राजपुरा के डिप्टी फायर अफसर अमरप्रीत सिंह रूबी ने बताया कि मुंबई में शहीद हुए फायर ब्रिगेड के जवानों की याद में पूरे देश में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक श्रद्धांजलि सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में राजपुरा में भी मॉक ड्रिल कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और जवानों के साथ शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। इसके अलावा स्कूलों और अस्पतालों में भी समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
डिप्टी फायर अफसर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। फायर ब्रिगेड की टीम हर समय सेवा के लिए तैयार है। जरूरत पड़ने पर तुरंत इमरजेंसी नंबर 101 पर कॉल करें, ताकि समय रहते सहायता पहुंचाई जा सके।

