Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

विधायक आरएस बाली ने ‘द लॉरेंस स्कूल’, सनावर में छात्रों से की मुलाकात

प्रदेश के प्रतिष्ठित संस्थान ‘द लॉरेंस स्कूल’, सनावर में आयोजित ‘आई कैन कॉफ्रेंस-3.0’ के दौरान नगरोटा से विधायक आरएस बाली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान बाली ने औपचारिक भाषण देने की बजाय छात्रों के साथ...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रदेश के प्रतिष्ठित संस्थान ‘द लॉरेंस स्कूल’, सनावर में आयोजित ‘आई कैन कॉफ्रेंस-3.0’ के दौरान नगरोटा से विधायक आरएस बाली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।-हप्र
Advertisement
प्रदेश के प्रतिष्ठित संस्थान ‘द लॉरेंस स्कूल’, सनावर में आयोजित ‘आई कैन कॉफ्रेंस-3.0’ के दौरान नगरोटा से विधायक आरएस बाली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान बाली ने औपचारिक भाषण देने की बजाय छात्रों के साथ सीधा इंटरेक्टिव सेशन किया।

इस अवसर पर आरएस बाली ने विद्यार्थियों के साथ नेतृत्व, टेक्नोलॉजी और बदलते वैश्विक परिदृश्य पर खुलकर चर्चा की। छात्रों के सवालों का उन्होंने व्यावहारिक उदाहरणों के साथ जवाब दिया, जिससे युवा प्रतिभाओं को वास्तविक जीवन के अनुभवों से जुड़ा एक्सपोज़र मिला। इस मौके पर हेड ऑफ स्कूल हिम्मत सिंह ढिल्लों भी मौजूद थे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

Advertisement

वर्ष 1847 में स्थापित द लॉरेंस स्कूल, सनावर देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूलों में गिना जाता है। उल्लेखनीय है कि स्कूल के एलुमनाई में अभिनेता सैफ अली खान, संजय दत्त, वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल, उद्योगपति सुनील कांत मुंजाल सहित कई प्रमुख नाम शामिल रहे हैं।

Advertisement

Advertisement
×