Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

विधायक कुलवंत सिंह ने अस्पतालों की पार्किंग उल्लंघन पर उठाए सवाल

पंजाब विधानसभा में उठाए मोहाली के मुद्दे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पंजाब विधानसभा में रविवार को सवाल पूछते मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह।
Advertisement

मोहाली से विधायक कुलवंत सिंह ने पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल में शहर से जुड़े दो महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने निजी अस्पतालों द्वारा पार्किंग नियमों की कथित अनदेखी और ठोस कचरा प्रबंधन परियोजना में हो रही देरी को लेकर सरकार से जवाब मांगा। विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि मोहाली के कुछ बड़े निजी अस्पताल, जैसे मैक्स अस्पताल, ग्रेशियन अस्पताल और मायो अस्पताल, पार्किंग के लिए निर्धारित जगह का उपयोग अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कारण शहर में ट्रैफिक की समस्या बढ़ रही है और आम लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को वे 2024 के बजट सत्र में भी उठा चुके हैं और संबंधित विभाग द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर ग्रीन एरिया में भी पार्किंग की जा रही है, जो नियमों के खिलाफ है। इस पर जवाब देते हुए संबंधित मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि मामले में फिर से नोटिस जारी किए गए हैं और आने वाले दो से तीन महीनों के भीतर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

समगौली में कचरे से ऊर्जा बनाने वाला प्लांट लगाने की मांग

Advertisement

विधानसभा में विधायक कुलवंत सिंह ने समगौली गांव के पास प्रस्तावित ठोस कचरा प्रोसेसिंग प्लांट का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में इस परियोजना के लिए लगभग 50 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई थी, जिसमें से करीब 39 एकड़ पर डंपिंग ग्राउंड के लिए कब्जा लिया जा चुका है। इस परियोजना का उद्देश्य मोहाली के साथ-साथ डेराबस्सी, लालड़ू, जीरकपुर, खरड़, कुराली और मोरिंडा जैसे शहरों के कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन करना था। इस पर जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि करीब 11 एकड़ जमीन से जुड़ा मामला अदालत में लंबित है।

Advertisement
×