Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मजीठिया से मिलीं विधायक गनीव कौर, कहा-अनहोनी हुई तो डीजीपी और जेल प्रशासन जिम्मेदार

 मजीठा से विधायक बीबी गनीव कौर मजीठिया ने बृहस्पतिवार को नाभा की नई जिला जेल में बंद पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात की। मुलाकात के बाद जेल के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नाभा जेल के बाहर गुरुवार को मीडिया से बातचीत करतीं विधायक गनीव कौर मजीठिया। निस
Advertisement

 मजीठा से विधायक बीबी गनीव कौर मजीठिया ने बृहस्पतिवार को नाभा की नई जिला जेल में बंद पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात की। मुलाकात के बाद जेल के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला और राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए।

बीबी गनीव कौर मजीठिया ने कहा कि पंजाब में रोजाना गोलीबारी और हत्याओं की घटनाएं हो रही हैं, जिससे साफ है कि मौजूदा सरकार न तो विपक्षी नेताओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है और न ही आम जनता की। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार को मजीठिया या बादल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लोगों की सुरक्षा की चिंता होनी चाहिए।

Advertisement

मजीठिया की सुरक्षा के इंतज़ाम करे जेल प्रशासन :  विधायक गनीव कौर

बब्बर खालसा इंटरनेशनल की ओर से हाल ही में दी गई धमकी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि बिक्रम सिंह मजीठिया को जेल में कोई नुकसान पहुंचता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी डीजीपी पंजाब, एडीजीपी जेल और नाभा जेल के सुपरिटेंडेंट की होगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह का खतरा सामने आया है, उसे देखते हुए सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि मजीठिया की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

Advertisement

इस अवसर पर मजीठिया के वकील दमन बीर सिंह सोबती ने भी जेल प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि माननीय हाई कोर्ट के आदेशों के बावजूद जेल अधिकारियों से मुलाकात के दौरान कमरे में कैमरे लगे हुए थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि मजीठिया के बैरक के बाहर लगे कैमरों की निगरानी राजनीतिक टीमों द्वारा की जा रही है, जो गंभीर चिंता का विषय है।

वकील ने कहा कि धमकियों के बावजूद बिक्रम सिंह मजीठिया को जेल में अलग-थलग रखा गया है। हालांकि, सरकार और जेल प्रशासन के कथित दबाव के बावजूद मजीठिया पूरी तरह चढ़दी कला में हैं।

मान, केजरीवाल ने मजीठिया पर साधा निशाना, कहा-अब गुनहगार बच नहीं पाएंगे

Advertisement
×