Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

लापता स्वरूप मामला : पंजाब में 15 जगह एसआईटी के छापे

16 आरोपियों के घरों और ऑफिस में तलाशी ली गई

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 स्वरूपों के गायब होने के मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने शनिवार को चंडीगढ़, अमृतसर, गुरदासपुर और रोपड़ में करीब 15 जगहों पर रेड की। केस में नामजद 16 आरोपियों के घरों और ऑफिस में तलाशी ली गई। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि एसआईटी कानून के मुताबिक कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच के दौरान केस से जुड़े सभी सबूत रिकॉर्ड में लाए जाएंगे। भुल्लर ने आगे कहा कि जांच को उसके लॉजिकल नतीजे तक ले जाया जाएगा और चेतावनी दी कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे उसका पद या प्रभााव कितना भी बड़ा क्यों न हो।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×