Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Minor Blackmail Case: होशियारपुर में 16 साल की लड़की से और ब्लैकमेल के आरोप में नाबालिग पकड़ा गया

Minor Blackmail Case: पंजाब के होशियारपुर में 16 साल की लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने, उसका अश्लील वीडियो बनाने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में एक नाबालिग लड़के को पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Minor Blackmail Case: पंजाब के होशियारपुर में 16 साल की लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने, उसका अश्लील वीडियो बनाने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में एक नाबालिग लड़के को पकड़ा गया।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां की शिकायत पर रविवार को संदिग्ध को पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी, एक निजी अकादमी में 11वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही छात्रा का सीनियर है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पिछले साल 23 अक्टूबर को छात्रा को 'स्नैपचैट' पर 'फ्रेंड रिक्वेस्ट' भेजी थी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी अक्सर अकादमी के पास लड़की से मिलता था और उससे रुपये भी मांगता था।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि पिछले साल 15 दिसंबर को आरोपी, लड़की को अपनी मोटरसाइकिल से एक मकान में ले गया और उसे बताया कि यह घर उसकी दादी का है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लड़के ने मकान में लड़की से दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने लड़की का एक आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया और धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह वीडियो सार्वजनिक कर देगा। हाल ही में लड़की ने अपनी मां को इस घटना के बारे में बताया, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई।

Advertisement
×