Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Middle East conflict : पश्चिम एशिया में फंसे पंजाबियों को राहत, CM मान ने जारी की 24x7 हेल्पलाइन

त्वरित वापसी सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार के साथ निरंतर संपर्क में

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Middle East conflict : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ईरान पर इजराइल-अमेरिका के हमले के बाद प्रभावित देशों में फंसे पंजाबियों की मदद के लिए चौबीस घंटे काम करने वाले हेल्पलाइन नंबर को सोमवार को घोषणा की। मान ने कहा कि राज्य सरकार पश्चिम एशिया के संघर्षग्रस्त देशों में फंसे लोगों की सुरक्षित और त्वरित वापसी सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार के साथ निरंतर संपर्क में है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार फंसे हुए लोगों की सुरक्षित और त्वरित वापसी सुनिश्चित करने के लिए लगातार भारत सरकार के संपर्क में है। अरब देशों में जारी संघर्षों के कारण इन देशों में कई पंजाबी गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। पंजाब सरकार ने एक हेल्पलाइन स्थापित की है। यदि कोई व्यक्ति या उसका परिवार इन देशों में फंसा हुआ है, तो वे इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी प्रकार की मदद की आवश्यकता हो तो लोग 0172 2260042 और 0172 2260043 पर कॉल कर सकते हैं या +91 94787 79112 पर व्हाट्सएप संदेश भेज सकते हैं।

Advertisement

Advertisement
×