Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मिड-डे मील वर्कर्स का  कैबिनेट मंत्री के घर सामने धरना

मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन पंजाब ने सहयोगी संगठनों के सहयोग से, संगठन की प्रदेश अध्यक्ष जसमेल कौर बीर कलां के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के घर के सामने धरना दिया और...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन पंजाब ने सहयोगी संगठनों के सहयोग से, संगठन की प्रदेश अध्यक्ष जसमेल कौर बीर कलां के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के घर के सामने धरना दिया और पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। धरने को संबोधित करते हुए बीबी जसमेल कौर बीर कलां ने कहा कि मिड-डे मील वर्कर्स लंबे समय से बहुत कम वेतन पर काम करके अपने परिवार का पेट पाल रही हैं और इस समय उन्हें सिर्फ सौ रुपये प्रतिदिन पर काम करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिससे उनके लिए गुज़ारा करना मुश्किल हो गया है, लेकिन सरकार उनकी बात नहीं मान रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार क्लास फोर कर्मचारियों के ग्रेड और फायदे लेबर कानून के तहत लाए, मेडिकल किट और किचन यूनिफॉर्म दे।

Advertisement
Advertisement
×