Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

भारत–अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ डीसी को सौंपा ज्ञापन

कहा- किसानों को होगा नुकसान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मोहाली में जिला कांग्रेस कमेटी के मेंबर पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए। -निस
Advertisement
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ शुक्रवार को मोहाली जिला कांग्रेस कमेटी ने डीसी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौता पंजाब की कृषि अर्थव्यवस्था और किसानों की आजीविका के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। इस मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा, बलबीर सिंह सिद्धू और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डिप्टी कमिश्नर, मोहाली को ज्ञापन सौंपा। सिद्धू ने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती और मुख्य रूप से कृषि आधारित राज्य है, इसलिए इस समझौते का सबसे अधिक नकारात्मक असर यहां पड़ेगा। उन्होंने आशंका जताई कि यदि सस्ती विदेशी कृषि उपज को भारतीय बाजारों में प्रवेश मिला तो सीमित भूमि जोत वाले छोटे और सीमांत किसान प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे। अमेरिकी किसान भारी सरकारी सब्सिडी और आधुनिक तकनीक से लैस हैं, जिससे पंजाब के किसानों पर दबाव बढ़ेगा और वे आर्थिक संकट में आ सकते हैं।

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था कमजोर होने से युवाओं के रोजगार के अवसर घटेंगे। बेरोजगारी बढ़ने से सामाजिक समस्याएं, विशेषकर नशे जैसी गंभीर चुनौतियां और बढ़ सकती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि सीमावर्ती राज्य में आर्थिक अस्थिरता का फायदा देश-विरोधी तत्व उठा सकते हैं। सिद्धू ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और डॉ. मनमोहन सिंह का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा किसानों के हितों की रक्षा की और कृषि बाजारों को विदेशी उत्पादों के लिए खुला नहीं छोड़ा। उन्होंने केंद्र सरकार से इतिहास से सीख लेने और समझौते पर पुनर्विचार करने की मांग की। उन्होंने पंजाब के राज्यपाल से भी आग्रह किया कि इस मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाए, ताकि राज्य के किसानों और देश की खाद्य सुरक्षा की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×