Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मान सरकार ने हर क्षेत्र में पारदर्शिता से काम किया : नीना मित्तल

‘आपका विधायक आपके लिए’ पहल के तहत ग्रामीणों से संवाद

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
राजपुरा विधानसभा क्षेत्र के गांव पिलखनी में ‘आपका विधायक आपके लिए’ जन मिलन अभियान के तहत एक व्यापक जन सुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें बीडीपीओ, एसएचओ और अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया। इससे लोगों में संतोष और विश्वास का माहौल दिखाई दिया। इस अवसर पर एडवोकेट लविश मित्तल भी मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक नीना मित्तल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशानिर्देशों के अनुरूप जन संपर्क कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जा रही है। उनका कहना था कि सरकार की कोशिश है कि प्रशासनिक व्यवस्था को लोगों के द्वार तक पहुंचाया जाए, ताकि आम नागरिकों को अपने कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

Advertisement

उन्होंने बताया कि शिविरों के माध्यम से पेंशन, राशन कार्ड, बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सेवाएं और राजस्व संबंधी मामलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिन शिकायतों का तुरंत समाधान संभव था, उन्हें मौके पर ही निपटाया गया, जबकि शेष मामलों के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Advertisement

पारदर्शिता और ईमानदारी पर जोर

विधायक ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के हर क्षेत्र में निष्पक्षता से कार्य करते हुए ईमानदारी की मिसाल कायम की है। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और ग्रामीण बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ की जा रही हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना और 10 लाख रुपये तक के हेल्थ कार्ड का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि लोकहित को केंद्र में रखकर बनाई गई नीतियों के कारण पंजाब कई क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है और विकास की रफ्तार लगातार तेज हो रही है।

Advertisement
×