Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

वादों पर श्वेत पत्र जारी करे मान सरकार : नायब सैनी

पंजाब विधानसभा में प्रथम मई की घटना को बताया ‘लोकतंत्र की बेअदबी ’

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हरियाणा के सीएम नायब सैनी।
Advertisement
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को पंजाब की आप सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से पंजाब की जनता से किए गए “बड़े-बड़े वादों” और उनको लागू करने पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।

आज यहां कश्यप समाज के राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे । सैनी ने समारोह में महर्षि कश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश उनकी मानवता को देन और कश्यप समाज के योगदान को कभी भुला नहीं सकता। उन्होंने कहा, कि पंजाब सरकार द्वारा “महिलाओं को वादा किए गए 1,000 रुपये मासिक भत्ते का एक रुपया भी नहीं मिला।

Advertisement

मान सरकार बताए कि उनके कार्यकाल में कितने युवकों को नौकरी मिली और कितने कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए।” सैनी ने आरोप लगाया कि आप सरकार “हर मोर्चे पर विफल” रही है। उन्होंने कहा, “उद्योगपति चिंतित हैं, उद्योग दूसरे राज्यों में जा रहा है। गैंगस्टर राज कायम है। कानून-व्यवस्था सबसे निचले स्तर पर है। फिरौती की कॉल और हत्याएं बेलगाम बढ़ रही हैं। किसान, व्यापारी, कर्मचारी, मजदूर — सभी पंजाब में परेशान हैं।”

Advertisement

उन्होंने कहा कि पूरी व्यवस्था में विश्वास बहाल करने के लिए पंजाब में “गतिशील नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार” की सख्त जरूरत है। सैनी ने दावा किया, “पंजाब की जनता ने आप सरकार को हटाने का मन बना लिया है। लोग सिर्फ मतदान की तारीख की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।” 1 मई को पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र का जिक्र करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सीएम मान पर “शराब के नशे में बहस में हिस्सा लेने” का आरोप लगाया और इसकी कड़ी निंदा की। इसे “लोकतंत्र के मंदिर की बेअदबी” करार देते हुए सैनी ने कहा कि इस घटना ने पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान की पोल खोल दी है। उन्होंने आरोप लगाया, “आप सरकार के शासन में नशे की समस्या कई गुना बढ़ गई है। पंजाब में नशा तस्कर खुलेआम घूम रहे हैं।”

आप छोड़कर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक के खिलाफ दर्ज मामलों पर पूछे जाने पर सैनी ने कहा, _“लूटना, कूटना, पुलिस मामला दर्ज करना और अपने विरोधियों को जेल में डालना आम आदमी पार्टी सरकार की सबसे बड़ी नीति है।”_ उन्होंने कहा कि ऐसी नीतियां कभी लंबे समय तक परिणाम नहीं देतीं। सैनी ने यह भी आरोप लगा या कि पंजाब सरकार घोषित योजनाओं से ज्यादा प्रचार पर खर्च कर रही है। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के यहां मंत्री अनिल सरीन, गुरदेव देसी शर्मा, रजनीश धीमान और भारत भूषण भारती भी उपस्थित थे।

Advertisement
×