मानव सेवा मिशन ने 282वें राशन वितरण समारोह में 250 जरूरतमंद परिवारों की मदद की
मानव सेवा मिशन राजपुरा की ओर से 282वां राशन वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 250 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी नवनीत अहुजा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और अपने हाथों से...
मानव सेवा मिशन राजपुरा की ओर से 282वां राशन वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 250 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी नवनीत अहुजा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और अपने हाथों से लाभार्थियों को राशन बांटा।
इस अवसर पर नवनीत अहुजा ने मानव सेवा मिशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की और भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और मानव सेवा मिशन इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है।
संस्था के प्रधान हरीश हंस ने बताया कि मिशन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों की मदद करना है। इसके तहत गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध कराने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां, स्कूली बच्चों को फीस, कॉपियां और किताबें भी प्रदान की जाती हैं। उन्होंने कहा कि यह सभी कार्य समाज के सहयोग से लगातार जारी हैं।
कार्यक्रम में सुभाष तनेजा, कृष्णा तीर्थनी, कंवल नागपाल, जगदीश शर्मा, चमन लाल, मदन लाल, साहिल सपरा, राम, अशोक धमीजा, हंस राज, सजल अग्रवाल, ओपी गोगिया, इंदर बत्रा, भारती, जगदीश नासा सहित संस्था के कई अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

