Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कनाडा में लड़की की हत्या करके भागा आरोपी गिरफ्तार

संगरूर पुलिस ने कनाडा में एक लड़की की हत्या करके भागे आरोपी को गिरफ्तार किया है। संगरूर के एसएसपी सरताज सिंह चहल ने बताया कि 20 अक्तूबर 2025 को कनाडा में एक लड़की की हत्या हुई थी, जिसे संगरूर पुलिस...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
संगरूर पुलिस ने कनाडा में एक लड़की की हत्या करके भागे आरोपी को गिरफ्तार किया है। संगरूर के एसएसपी सरताज सिंह चहल ने बताया कि 20 अक्तूबर 2025 को कनाडा में एक लड़की की हत्या हुई थी, जिसे संगरूर पुलिस ने सुलझा लिया है। आरोपी मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। सरताज सिंह चहल ने बताया कि इंदरजीत सिंह पुत्र चन्नन सिंह, निवासी प्रेम बस्ती संगरूर ने एक एप्लीकेशन के ज़रिए बताया कि उसकी दो बेटियां गुरसिमरन कौर और अमनप्रीत कौर कनाडा में रहती हैं। अमनप्रीत कौर टोरंटो ईस्ट यॉर्क में किराए पर रहती थी और एक हॉस्पिटल में पर्सनल सपोर्ट वर्कर के तौर पर काम करती थी। 21 अक्तूबर को अमनप्रीत ड्यूटी पर गई थी, लेकिन ड्यूटी पर नहीं पहुंची और न ही घर वापस आई। गुरसिमरन कौर को कैनेडियन पुलिस से कॉल आया कि अमनप्रीत का शव मिला है। कैनेडियन पुलिस ने बताया कि टैक्सी ड्राइवर मनप्रीत सिंह ने अमनप्रीत का मर्डर किया है और वह भारत भाग गया है।मनप्रीत ने गुरसिमरन कौर को संगरूर में रहने वाले उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। एक दिन मनप्रीत हंसिया लेकर संगरूर में इंदरजीत सिंह के घर में घुस गया और उसे और उसके परिवार को मारने की धमकी दी और मौके से भाग गया। इंदरजीत ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज निकलवाए। बाद में मनप्रीत ने इंस्टाग्राम पर फेक अकाउंट बनाकर अमनप्रीत कौर की आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दी। पुलिस ने 14 जनवरी को इंदरजीत सिंह के बयान पर मनप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की और शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×