Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

एलपीयू हंगामा मामला : मिग 23 पर चढ़े नाबालिग समेत नौ पकड़े

पिछले दिनों लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में विरोध प्रदर्शनों के दौरान आगजनी, तोड़फोड़, लूटपाट और हाईवे जाम करने के मामले में नौ लोगों को पकड़ा किया गया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है जो प्रदर्शन के दौरान गेट पर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रदर्शन के दौरान मिग-23 पर चढ़ा एक नाबालिग। फाइल फोटो साभार : एक्स
Advertisement

पिछले दिनों लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में विरोध प्रदर्शनों के दौरान आगजनी, तोड़फोड़, लूटपाट और हाईवे जाम करने के मामले में नौ लोगों को पकड़ा किया गया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है जो प्रदर्शन के दौरान गेट पर रखे गए मिग 23 में चढ़ गया था। वह हिमाचल निवासी है। पकड़े गए लोगों में सात यूनिवर्सिटी के छात्र हैं, जबकि दो बाहरी लोग हैं। पुलिस ने धर-पकड़ के लिए वायरल फुटेज का

इस्तेमाल किया।

Advertisement

बताया गया कि पुलिस ने अब तक 40 आरोपियों की पहचान की है। जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा के साथ प्रेस वार्ता में कहा, ‘संबंधित मामले में कई टीमें गठित की गयीं। सोशल मीडिया, न्यूज़ चैनल और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये। इसमें पता चला कि कुछ लोग पुलिस के सामने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी होने का दिखावा करते थे, बाद में आगजनी करते थे।’ डीआईजी ने कहा, ‘विद्यार्थियों के अलावा, कई आरोपी एलपीयू के बाहर ‘लॉ गेट’ इलाके से भी हैं। यहां एलुमनाई और व्यापारियों आदि पीजी में रहते हैं।’ डीआईजी ने यह भी कहा कि पुलिस रेप की मूल एफआईआर की भी जांच कर रही है। हालांकि पीड़िता की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। यह पूछने पर कि क्या इसमें कोई साजिश भी हो सकती है, सिंगला ने कहा सभी पहलुओं के आधार पर जांच हो रही है।

Advertisement

चितकारा में हंगामे के

दो आरोपी भी काबू

पटियाला (ट्रिन्यू) : राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में 25-26 सितंबर की रात छात्रों के हंगामे की हालिया घटना के सिलसिले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान यह बात सामने आई कि दोनों आरोपियों ने सोशल मीडिया ग्रुप्स के ज़रिए संदेश फैलाकर उकसाया और भड़काया जिससे हालात और बिगड़ गए। पटियाला के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने कहा, ‘पटियाला पुलिस शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के अपने संकल्प पर अडिग है।’

Advertisement
×