Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

साहित्यकार डॉ. मनमोहन सहगल का 95वां जन्मदिन मनाया

Dr. Sahgal हिंदी साहित्य के प्रख्यात विद्वान एवं शिरोमणि साहित्यकार डॉ. मनमोहन सहगल का बुधवार को 95वां जन्मदिन मनाया गया। मालवा साहित्य कला मंच, पटियाला से जुड़े लेखक और विद्वानों ने डॉ. सहगल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। समारोह का...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
साहित्यकार डॉ. मनमोहन सहगल को जन्मदिन के अवसर पर पुष्पगुच्छ भेंट करते डॉ. महेश गौतम और अन्य। -निस
Advertisement

Dr. Sahgal हिंदी साहित्य के प्रख्यात विद्वान एवं शिरोमणि साहित्यकार डॉ. मनमोहन सहगल का बुधवार को 95वां जन्मदिन मनाया गया। मालवा साहित्य कला मंच, पटियाला से जुड़े लेखक और विद्वानों ने डॉ. सहगल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। समारोह का नेतृत्व डॉ. महेश गौतम ने किया, जिसमें सी. ए. योगेन्द्र सिंह जोशी भी उपस्थित रहे।

Dr. Sahgal पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला के हिंदी विभागाध्यक्ष के पद से सेवानिवृत्त डॉ. सहगल ने श्री गुरु ग्रन्थ साहिब का हिंदी अनुवाद, ‘पंजाब का हिंदी साहित्य का इतिहास’ तथा पच्चीस उपन्यास और अनेक महत्वपूर्ण ग्रंथों की रचना की है। उन्हें केंद्रीय हिंदी संस्थान का अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार और पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों की सरकारों द्वारा सम्मानित किया गया।

Advertisement

Dr. Sahgal इस अवसर पर डॉ. सहगल के पूर्व विद्यार्थी डॉ. प्रेम शर्मा ‘पार्षद’, डॉ. रवि कुमार ‘अनु’, डॉ. वरिंदर वालिया, डॉ. मंजू वालिया, डॉ. ऊषा, डॉ. सुषमा, डॉ. कमलेश, रानी राजवंत कौर, डॉ. राज कुमार मोहल और सुरजीत सिंह ने उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

Advertisement

Advertisement
×