Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

खन्ना के 'पंजाब सखी शक्ति' मेले में बढ़ी रौनक

खन्ना शहर के दशहरा ग्राउंड में आयोजित 'पंजाब सखी शक्ति' मेला-2026 अपने अंतिम चरण में पहुंचते हुए रौनक और सांस्कृतिक उल्लास का नया इतिहास रच रहा है। 2 मार्च को मेले के समापन समारोह के अवसर पर पंजाबी संगीत जगत...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
खन्ना शहर के दशहरा ग्राउंड में आयोजित 'पंजाब सखी शक्ति' मेला-2026 अपने अंतिम चरण में पहुंचते हुए रौनक और सांस्कृतिक उल्लास का नया इतिहास रच रहा है। 2 मार्च को मेले के समापन समारोह के अवसर पर पंजाबी संगीत जगत की मशहूर जोड़ी मनमोहन वारिस और कमल हीर प्रस्तुतियों से समागम को यादगार बनाएंगे। कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब एक बार फिर मेलों और सांस्कृतिक आयोजनों की धरती बन गया है। उन्होंने बताया कि पहले जहां मेलों के लिए 5 करोड़ रुपये का बजट होता था, उसे बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इससे प्रदेश भर में सांस्कृतिक गतिविधियों को नई गति मिली है। मेले के सफल आयोजन में खन्ना की एसडीएम स्वाति टिवाणा की भूमिका प्रशंसनीय रही। एसडीएम टिवाणा ने कहा कि मेले का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तीकरण, स्वयं सहायता समूहों को मंच प्रदान करना और पंजाबी संस्कृति को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि मेले में लगे स्टॉलों को लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।....

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×