Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

डेढ़ लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्रगतिशील पंजाब होने का प्रमाण : चेयरमैन दीपक सूद

भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में मार्च, 2022 से अब तक पंजाब में डेढ़ लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव इस बात का सबूत हैं कि पंजाब एक समृद्ध, प्रगतिशील और शांतिपूर्ण राज्य है। ये विचार आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में मार्च, 2022 से अब तक पंजाब में डेढ़ लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव इस बात का सबूत हैं कि पंजाब एक समृद्ध, प्रगतिशील और शांतिपूर्ण राज्य है। ये विचार आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मार्केट कमेटी राजपुरा के चेयरमैन दीपक सूद ने एक बयान में व्यक्त किए। सूद ने कहा कि कोई भी कंपनी या औद्योगिक घराना उस राज्य में निवेश करता है जहां शांति, बेहतर दूरसंचार नेटवर्क, व्यापार करने में आसानी, कुशल श्रमिक, उत्कृष्ट सड़कें, रेल और हवाई कनेक्टिविटी, नवीकरणीय ऊर्जा आदि हो।

उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में पंजाब में विभिन्न औद्योगिक घरानों और रियल एस्टेट व्यवसायियों की ओर से डेढ़ लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं। पंजाब में इतने बड़े पैमाने पर निवेश से जहां पंजाब का घरेलू उत्पादन बढ़ेगा, वहीं युवा पीढ़ी के लिए रोजगार के कई अवसर उपलब्ध होंगे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×