Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

देशभगत यूनिवर्सिटी में आतिथ्य पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार

उद्यमिता और कौशल विकास के बारे में दी गई जानकारी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
डीबीयू गोबिंदगढ़ के अधिकारी सेमिनार के वक्ताओं को सम्मानित करते हुए। -निस
Advertisement
देशभगत यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म द्वारा हुनर से स्टार्टअप तक : आतिथ्य क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता के मार्ग विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य आतिथ्य उद्योग में नवाचार-आधारित उद्यमिता और कौशल विकास के बारे में जानकारी प्रदान करना था।

सेमिनार का मुख्य व्याख्यान डॉ. वरिंदर सिंह राणा, डिप्टी डायरेक्टर (रिसर्च), सिटी यूनिवर्सिटी अजमान, संयुक्त अरब अमीरात के हॉस्पिटैलिटी एवं होटल मैनेजमेंट विभाग द्वारा दिया गया। अपने सत्र में डॉ. राणा ने इस बात पर जोर दिया कि किस प्रकार हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल अपने तकनीकी कौशल को सफल उद्यमों में बदल सकते हैं। उन्होंने आज के प्रतिस्पर्धी आतिथ्य क्षेत्र में टिकाऊ स्टार्टअप स्थापित करने के लिए नवाचार, रचनात्मकता, अनुकूलन क्षमता और रणनीतिक सोच के बढ़ते महत्व को भी उजागर किया। इस सेमिनार में चांसलर डॉ. जोरा सिंह और प्रो-चांसलर डॉ. तजिंदर कौर ने भी भाग लिया। उन्होंने विभाग के प्रयासों की सराहना की और विद्यार्थियों को उद्यमिता और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम डॉ. अमन शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. रुपिंदर कौर, गुरकिरन सिंह, निवेदिता और सृष्टि सहित आयोजन टीम का विशेष सहयोग रहा।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×