Indian Railway: नुक्कड़ नाटक से दिया ‘सुरक्षित रेल यात्रा’ का संदेश"
उत्तर रेलवे के फिरोजपुर डिवीजन की ओर से यात्रियों एवं आमजन को रेल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दिनांक 07 अगस्त 2026 को जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर स्काउट एवं गाइड टीम ने मंडल रेल प्रबंधक संजीव...
उत्तर रेलवे के फिरोजपुर डिवीजन की ओर से यात्रियों एवं आमजन को रेल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दिनांक 07 अगस्त 2026 को जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर स्काउट एवं गाइड टीम ने मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के मार्गदर्शन में तथा वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रोहित वर्मा के नेतृत्व में संरक्षा टीम के सहयोग से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।
प्लेटफॉर्म, मुख्य प्रवेश द्वार तथा रेलवे फाटक पर आयोजित इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अनाधिकृत रूप से रेलवे ट्रैक पार न करने, प्लेटफॉर्म बदलने के लिए फुट ओवर ब्रिज/सब-वे का उपयोग करने, चलती ट्रेन के सामने से ट्रैक पार न करने तथा बंद रेलवे को पार करने का प्रयास न करने का संदेश दिया गया।
यात्रियों को अपने सामान एवं कीमती वस्तुओं के प्रति सतर्क रहने, अज्ञात लोगों से खाद्य/पेय पदार्थ स्वीकार न करने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल आरपीएफ, जीआरपी, स्टेशन मास्टर अथवा अन्य रेलवे स्टाफ को देने के लिए भी जागरूक किया गया।
नुक्कड़ नाटक की आकर्षक प्रस्तुति ने यात्रियों और आमजन का ध्यान खींचा। बड़ी संख्या में यात्रियों, आरपीएफ/जीआरपी के जवान, सड़क उपयोगकर्ताओं एवं रेल कर्मचारियों ने कार्यक्रम देखा और सुरक्षा संदेशों की सराहना की।
फिरोजपुर मंडल द्वारा यात्रियों एवं आमजन से अपील की गई कि “रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें—आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

