Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Honor Killing: पंजाब में रिश्ते की खातिर कत्ल, युवकों ने बहन के पति को चाकू से मार डाला

Honor Killing: पंजाब के तरनतारन में 22 वर्षीय एक युवक की उसकी पत्नी के भाइयों ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी जसप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह ने रविवार को जगजीत सिंह पर चाकू से हमला...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक चित्र
Advertisement

Honor Killing: पंजाब के तरनतारन में 22 वर्षीय एक युवक की उसकी पत्नी के भाइयों ने कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी जसप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह ने रविवार को जगजीत सिंह पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने बताया कि लगभग एक माह पहले, जगजीत सिंह ने परिवार की मर्जी के खिलाफ आरोपियों की बहन से शादी कर ली थी। लड़की का परिवार कथित तौर पर इस शादी से खुश नहीं था।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि रविवार को लड़की की मां ने जगजीत सिंह को बस स्टैंड पर मिलने के लिए बुलाया, जहां दोनों आरोपी पहले से ही इंतजार कर रहे थे। उसने बताया कि जगजीत के पहुंचते ही दोनों भाइयों ने उस पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जसप्रीत सिंह को पकड़ लिया, लेकिन उसका भाई मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Advertisement
×