Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

 तीन महीनों में हर पंजाबी को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य कार्ड

रोजाना 60 हजार कार्ड, 3 लाख नामांकन का लक्ष्य

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने घोषणा की कि राज्य सरकार तीन महीनों में हर पंजाबी को ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत स्वास्थ्य कार्ड जारी करने के लक्ष्य पर काम कर रही है। योजना के तहत प्रति परिवार सालाना 10 लाख रुपये तक का यूनिवर्सल कैशलेस बीमा कवर दिया जा रहा है, जिससे सूचीबद्ध सरकारी व निजी अस्पतालों में नकदरहित इलाज संभव होगा।

मंत्री ने बताया कि फिलहाल रोजाना करीब 60 हजार स्वास्थ्य कार्ड जारी हो रहे हैं और प्रतिदिन 3 लाख नामांकन का लक्ष्य रखा गया है। अब तक लगभग 9 लाख कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। अतिरिक्त मानव संसाधन, नामांकन मशीनरी और रजिस्ट्रेशन कैंपों की संख्या बढ़ाकर प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है। जगराओं को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला हलका बताया गया।

Advertisement

वित्तीय मोर्चे पर 500 करोड़ रुपये बीमा भागीदार को जारी किए जा चुके हैं। अस्पतालों को 21 दिनों में भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश हैं और 31 जनवरी 2026 तक कोई बकाया लंबित नहीं है। योजना में भर्ती, सर्जरी, डायग्नोस्टिक्स और दवाइयों का खर्च शामिल है। आधार व वोटर आईडी धारक निवासी कॉमन सर्विस सेंटर या अधिकृत कैंपों में नामांकन कर सकते हैं।

Advertisement

Advertisement
×