Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हरपाल सिंह विर्क ने इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन का पदभार संभाला

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आदेशानुसार पंजाब सरकार द्वारा नियुक्त किए गए इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के नए चेयरमैन हरपाल सिंह विर्क ने आज मुख्य कार्यालय में पाठ, कीर्तन और अरदास के बाद कार्यभार संभाला। इस अवसर पर पंजाब के स्वास्थ्य एवं...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हरपाल सिंह वर्क को इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन पद पर बिठाने के बाद पत्रकारों से बात करते पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह। -निस
Advertisement

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आदेशानुसार पंजाब सरकार द्वारा नियुक्त किए गए इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के नए चेयरमैन हरपाल सिंह विर्क ने आज मुख्य कार्यालय में पाठ, कीर्तन और अरदास के बाद कार्यभार संभाला।

इस अवसर पर पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विर्क को बधाई देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने एक मेहनती और जुझारू नेता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास जताया कि इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट अब विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगा। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना की जानकारी देते हुए कहा कि हर पात्र व्यक्ति का स्वास्थ्य कार्ड बनाया जाएगा और कोई भी इस सुविधा से वंचित नहीं रहेगा। चेयरमैन पदभार ग्रहण करने के बाद हरपाल ने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे विकास कार्यों में पारदर्शिता, ईमानदारी और तेजी

Advertisement

लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और जनता की सेवा बिना किसी भेदभाव के की जाएगी। इस मौके पर विधायक अजीत पाल सिंह कोहली, मेयर कुंदन गोगिया, सीनियर डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली, डिप्टी मेयर जगदीप जग्गा, चेयरमैन पीआरटीसी हरपाल जुनेजा, चेयरमैन पंजाब एग्रो फूड ग्रेन बलजिंदर सिंह ढिल्लों, वाइस चेयरमैन पीआरटीसी बलविंदर झाड़वां, जिला योजना समिति चेयरमैन तेजिंदर महिता, चेयरमैन मार्केट कमेटी राजपुरा दीपक सूद, राज्य संयुक्त सचिव अमरीक बंगड़, जिला यूथ प्रधान शिवराज सिंह विरक, जिला मीडिया इंचार्ज रविंदर पाल सिंह प्रिंस लांबा सहित बड़ी संख्या में अन्य हस्तियां मौजूद थीं।

Advertisement

Advertisement
×