Guru Nanak Dev University : गुरु नानक देव विश्व विद्यालय अमृतसर के हिंदी विभाग द्वारा आयोजित हिन्दी पखवाड़े के दौरान पंजाबी विश्व विद्यालय पटियाला के हिंदी विभाग से सेवानिवृत दो शिक्षकों को उनके हिंदी साहित्य की विभिन्न विधाओं में विशिष्ट योगदान के लिए एक समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। इनमें पंजाबी विश्व विद्यालय पटियाला के हिंदी विभाग के सेवा निवृत्त प्रो. रवि कुमार ‘अनु’ और साहित्य शिरोमणि प्रो. सुखविंदर कौर बाठ को सम्मानित किया गया।प्रो. रवि कुमार ‘अनु’ को विशिष्ट श्रेणी सम्मान के अंतर्गत ‘राम सजन पाण्डेय स्मृति सम्मान 2026’ द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रो. सुखविंदर कौर बाठ को इसी श्रेणी में ‘पंजाब लोकधारा हिंदी सम्मान’ से सम्मानित किया गया। प्रो. रवि कुमार अनु और डॉ. सुखविंदर कौर बाठ को यह पुरस्कार साहित्यिक जगत में उनके विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।पंजाबी विश्व विद्यालय पटियाला के हिंदी विभाग की अध्यक्ष डॉ रजनी व डॉ नीतू कौशल ने कहा कि हिंदी साहित्य जगत में इन दोनों विद्वानों की साहित्यिक देन ने पंजाब को वैश्विक फलक पर प्रसिद्धि दिलवाई है। उन्होंने कहा कि इन दोनों द्वारा रचित साहित्य हिंदी के विद्यार्थियों तथा शोधार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि यह अविस्मरणीय क्षण पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला और हिंदी विभाग के लिए गौरव का विषय है।