Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Gurdaspur News : गुरदासपुर में खूनी संघर्ष: 9 एकड़ जमीन के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई और पत्नी को मारी गोली

नैनेकोट गांव का मामला, आरोपी बड़े भाई ने वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस थाने में किया आत्मसमर्पण

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Gurdaspur News : पंजाब के गुरदासपुर स्थित नैनेकोट गांव में जमीन विवाद के चलते डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अमरजीत सिंह नामक व्यक्ति ने अपने ही छोटे भाई अजायब सिंह और उसकी पत्नी कमल कौर की गोली मारकर हत्या कर दी। यह खौफनाक वारदात नौ एकड़ जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद का नतीजा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजायब सिंह अपनी पत्नी के साथ गांव के बाहर रास्ते पर सैर कर रहा था। कुछ देर बाद पत्नी घर लौट आई। इसी बीच अमरजीत सिंह वहां पहुंच गया और उसने छोटे भाई अजायब को निशाना बनाते हुए गोली मार दी। इसके बाद आरोपी सीधे घर में घुसा और अपनी भाभी कमल कौर की भी गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस दोनों भाइयों के बीच चल रहे इस पुराने विवाद की गहनता से पड़ताल कर रही है।

Advertisement

Advertisement
×