Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

राजपुरा में श्रीराम नवमी पर भव्य शोभायात्रा

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से श्रीराम नवमी पर्व के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा आयोजित की गई। यह यात्रा श्री गणेश मंदिर, मोहल्ला चिश्तिया वालां से प्रारंभ हुई, जिसका शुभारंभ भाजपा इलाका प्रभारी जगदीश जगा ने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
राजपुरा में शोभायात्रा में शामिल भाजपा हलका प्रभारी जगदीश जग्गा को सम्मानित करते विश्व हिंदू परिषद व बजंरग दल के पदाधिकारी।-निस
Advertisement

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से श्रीराम नवमी पर्व के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा आयोजित की गई। यह यात्रा श्री गणेश मंदिर, मोहल्ला चिश्तिया वालां से प्रारंभ हुई, जिसका शुभारंभ भाजपा इलाका प्रभारी जगदीश जगा ने धार्मिक ध्वज दिखाकर किया।

शोभायात्रा में विभिन्न मंदिरों की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण रही। श्रद्धालुओं ने मुख्य बाजार, गलियां और मंदिर मार्गों से होते हुए बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज ने अपने परिवार सहित यात्रा का स्वागत किया और पूजा अर्चना के बाद सम्मानित किया। प्रवीण छावड़ा, पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के सीनियर वाइस चेयरमैन, ने भी श्रद्धा भाव से स्वागत कर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया।

Advertisement

कार्यक्रम में धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश सह मंत्री विजय छाबड़ा और जिला मंत्री पंकज गोयल सहित अन्य आयोजकों ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान किया।

Advertisement

शोभायात्रा हिंदू पंचायती धर्मशाला, महिंद्र गंज में समाप्त हुई। मुख्य मेहमानों ने कहा कि यह दिन अत्यंत शुभ है और यात्रा ने राजपुरा को रामभक्ति की भावना से भर दिया। प्रवीन छावड़ा ने आयोजकों की प्रशंसा करते हुए स्थानीय निवासियों को बधाई दी।

Advertisement
×