Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

राज्यपाल कटारिया पटियाला में 26 को फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

गवर्नर गुलाब चंद कटारिया 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में पटियाला में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान 26 जनवरी को होशियारपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने आज 26...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Advertisement

गवर्नर गुलाब चंद कटारिया 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में पटियाला में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान 26 जनवरी को होशियारपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने आज 26 जनवरी, 2026 के लिए राष्ट्रीय ध्वज फहराने और सलामी लेने का प्रोग्राम जारी कर दिया है। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां संगरूर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, जबकि डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी बरनाला में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसी तरह, कैबिनेट मंत्री भी अलग-अलग जिलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

Advertisement

जारी कार्यक्रम के अनुसार वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा बठिंडा, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा पठानकोट, डॉ. बलजीत कौर फिरोजपुर, मंत्री संजीव अरोड़ा फरीदकोट, डॉ. बलबीर सिंह शहीद भगत सिंह नगर, हरदीप सिंह मुंडियां अमृतसर, लाल चंद कटारूचक मालेरकोटला, लालजीत सिंह भुल्लर श्री मुक्तसर साहिब, हरजोत सिंह बैंस फाजिल्का, हरभजन सिंह ईटीओ लुधियाना, बरिंदर कुमार गोयल जालंधर, तरुणप्रीत सिंह सौंद रूपनगर, डॉ. रविजोत सिंह मानसा, गुरमीत सिंह खुडियां तरनतारन और मोहिंदर भगत मोहाली में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

Advertisement
×