Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

लुधियाना : व्पारियों के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम रद्द करे सरकार : व्यापार मंडल

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की कार्यकारिणी की रविवार को यहां बैठक हुई। इसमें में पंजाब सरकार को अल्टीमेटम दिया गया कि कर विभाग द्वारा व्यापारियों के विरुद्ध चलाया जा रहा हल्ला बोल अभियान तुरंत बंद करे अन्यथा विधानसभा चुनावों में...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की कार्यकारिणी की रविवार को यहां बैठक हुई। इसमें में पंजाब सरकार को अल्टीमेटम दिया गया कि कर विभाग द्वारा व्यापारियों के विरुद्ध चलाया जा रहा हल्ला बोल अभियान तुरंत बंद करे अन्यथा विधानसभा चुनावों में उसके परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। मंडल के महामंत्री सुनील मेहरा, पवन लहर और प्रधान प्रवीण गोयल की अध्यक्षता में बैठक में व्यापारियों को आने वाली परेशानियों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब में व्यापार मंदी के दौर गुजर रहा है। आर्थिक संकट को जूझ रहे व्यापारी मुश्किल में हैं। उन्होंने कहा कि यदि हल्ला बोल कार्यक्रम रद्द न किया गया तो पंजाब के व्यापारियों को मजबूर होकर सड़कों पर उतरेंगे। जीवन गुप्ता, राकेश कपूर और सीए रविकांत ने कहा कि सारा विश्व गंभीर आर्थिक संकट में जकड़ा हुआ है‌ उसका प्रभाव हिंदुस्तान और पंजाब के व्यापारियों पर भी होने लगा है। सभी व्यापारियों को इकट्ठे होकर इसका मुकाबला करना चाहिए। व्यपारी नेताओं ने कहा की व्यापारी उसको समर्थन देगा जो पंजाब में लूटमार, डकैतियां, फिरोतियों, गैंगस्टरों पर अंकुश लगाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में नये उद्योग लगाने के बड़े-बड़े दावे कीए जा रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि पुरानी इंडस्ट्री भी ठप हो रही हैं। बैठक में प्रवीण शर्मा, पवन लहर, जीवन गुप्ता, वाईस चेयरमैन विपन काका सूद, जनरल सेक्टरी अतुल कपूर, सेक्टरी पवन मल्होत्रा, इंडस्ट्री सैल के प्रधान राकेश कपूर, चौड़ा बाजार प्रधान राजीव अरोड़ा, अमित गुप्ता, संजय गुप्ता, सीए रविकांत गुप्ता, रवि धवन, दविन्द्र भाटिया, विनोद शर्मा, पवन शर्मा, उमेश सोनी और केवल गुप्ता उपस्थित थे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×