Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

इडी रेड का विरोध कर असली मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार : चंदूमाजरा

कहा- जांच कानूनी दायरे में है तो सहयोग करे सरकार

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
**EDS: SCREENSHOT VIA PTI VIDEOS** Bhilai: Security personnel stand guard during raids by the Enforcement Directorate (ED) on premises linked to Chaitanya Baghel, son of former Chhattisgarh Chief Minister and Congress leader Bhupesh Baghel, in connection with an alleged liquor scam, in Bhilai, Monday, March 10, 2025. (PTI Photo) (PTI03_10_2025_000089B)
Advertisement

Advertisement

Advertisement

गमाडा में कथित गड़बड़ियों की शिकायतों के आधार पर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (इडी) की चल रही जांच के विरोध को लेकर शिरोमणि अकाली दल (रिवाइव्ड) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी मामले की जांच कानूनी दायरे में हो रही है तो सरकार और संबंधित विभाग को जांच का विरोध करने के बजाय एजेंसी का सहयोग करना चाहिए। चंदूमाजरा ने कहा कि यदि पंजाब सरकार या संबंधित विभाग के कामकाज में कोई अनियमितता नहीं है तो जांच से डरने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब विजिलेंस की कार्रवाई को सही ठहराना और अपने से जुड़े मामलों में इडी की जांच का विरोध करना सरकार के दोहरे रवैये को दर्शाता है।

उन्होंने गमाडा में इडी की कार्रवाई के विरोध में अधिकारियों की गाड़ियों के टायरों की हवा निकालने जैसी घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उनके अनुसार, ऐसी घटनाओं से कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होते हैं और राज्य में टकराव का माहौल बनता है। चंदूमाजरा ने कहा कि सरकार को राजनीतिक विवादों में उलझने के बजाय पंजाब की गंभीर समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। बेरोजगारी, नशा, कमजोर होता इंफ्रास्ट्रक्चर, किसानों की समस्याएं तथा मजदूरों और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे तत्काल ध्यान मांगते हैं। उन्होंने सरकार से इन समस्याओं के समाधान के लिए ठोस और दीर्घकालिक नीतियां बनाने की मांग की।

Advertisement
×