Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

आवश्यक सेवाओं के लिए जल्द मिलेगी गैस

डिप्टी कमिश्नर लुधियाना हिमांशु जैन द्वारा जारी निर्देशों के तहत विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, ताकि अस्पतालों और हॉस्टलों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों को आवश्यकता अनुसार व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Advertisement

डिप्टी कमिश्नर लुधियाना हिमांशु जैन द्वारा जारी निर्देशों के तहत विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, ताकि अस्पतालों और हॉस्टलों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों को आवश्यकता अनुसार व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये समितियां आवश्यकता अनुसार विवाह समारोहों के लिए प्राथमिकता के आधार पर व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर आवंटित कर सकती हैं, खासकर बेटियों के विवाह के अवसर पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है। वहीं, भारत सरकार के आदेशों के अनुसार, सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों का उपयोग गैर-प्राथमिकता श्रेणी में रखा गया है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि वैश्विक स्तर पर बन रहे युद्ध जैसे हालातों के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने कहा था कि जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। जिले में तेल या गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है और लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने दोहराया कि गैस एजेंसियों के डीलरों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे हालातों में सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी या भंडारण न होने दिया जाए।

फोटो, हिमांशु जैन

Advertisement
×