Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

फाजिल्का में पुलिस मुठभेड़, गैंगस्टर प्रीतपाल सिंह घायल

फाजिल्का जिले में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गैंगस्टर प्रीतपाल सिंह घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान उसके घुटने में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
फाजिल्का जिले में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गैंगस्टर प्रीतपाल सिंह घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान उसके घुटने में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम को अरनीवाला गांव के पास लगाए गए नाके पर पुलिस ने प्रीतपाल सिंह को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके घुटने में लगी।

Advertisement

फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि प्रीतपाल सिंह 22 अप्रैल 2025 को जिला न्यायिक परिसर के पास हुई एक घातक फायरिंग के मामले में वांछित था। इस घटना में 18 वर्षीय साहिलप्रीत सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में हत्या और अन्य धाराओं के तहत दर्ज प्राथमिकी में प्रीतपाल सिंह को 11 आरोपियों में शामिल किया गया था और वह तभी से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ के बाद अन्य खुलासे होने की संभावना है।

Advertisement

Advertisement
×