Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Gang war in Ludhiana: दोस्त को मारने आए बदमाशों ने साथी युवक को गोलियों से भूना

मृतक की पहचान भुंदड़ी निवासी लाडी खान (24) के रूप में हुई, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

Gang war in Ludhiana : लुधियाना में शुक्रवार रात गैंगवार की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मुल्लांपुर-दाखा इलाके में वरना कार सवार बदमाशों ने आई-20 कार सवार एक युवक की अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान भुंदड़ी निवासी लाडी खान (24) के रूप में हुई है। हमलावरों की 2 गोलियां सीधे उसकी छाती में लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वारदात रात करीब 9 बजे की है। लाडी खान अपने दोस्त माजरी निवासी रोहित उर्फ बिल्ला के साथ सफेद आई-20 कार में मुल्लांपुर से शॉपिंग करके अपने गांव माजरी लौट रहा था। जब वे खंजरवाल रोड पर पहुंचे तो पीछे से आ रही वरना कार सवार बदमाशों ने पहले उनकी आई-20 को टक्कर मारकर रोका और फिर लाडी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग के वक्त कार बेकाबू होकर खंभे से टकराई

फायरिंग के बाद कार बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। अंधेरे का फायदा उठाकर रोहित उर्फ बिल्ला मौके से भाग निकला, जिससे उसकी जान बच गई। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि बदमाशों का असली निशाना लाडी नहीं, बल्कि उसके साथ बैठा रोहित उर्फ बिल्ला था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रोहित के गैंगस्टरों से लिंक बताए जा रहे हैं और यह हमला वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा है। शक जताया जा रहा है कि माजरी गांव के ही एक बदमाश ने इस वारदात को अंजाम दिलवाया है। पुलिस इस एंगल से गहनता से जांच कर रही है।

Advertisement

Advertisement

मृतक लाडी खान का भी आपराधिक रिकार्ड आया सामने

उधर, मृतक लाडी खान का भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। वह खुद चोरी के एक मामले में 6 महीने पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था। करीब एक साल पहले उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद उसने 6 महीने पहले ही दूसरी शादी की थी। वारदात की सूचना मिलते ही एसपी (डी) स्वर्णजीत सिंह और थाना प्रभारी निर्मलजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान और भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
×