Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Gang Arrested: पंजाब के अमृतसर में बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार व दो किलो हेरोइन के साथ पांच पकड़े गए

Gang Arrested: अमृतसर में पांच लोगों की गिरफ्तारी के साथ सीमा पार से मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले दो गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

Gang Arrested: अमृतसर में पांच लोगों की गिरफ्तारी के साथ सीमा पार से मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले दो गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से सात अवैध पिस्तौल और दो किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि जांच में सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में रह रहे तस्करों के संपर्क में थे और अमृतसर तथा तरनतारन में आपूर्ति के लिए अवैध हथियार हासिल कर रहे थे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि विदेश में रह रहे तस्करों से कथित संबंधों की पुष्टि करने और व्यापक आपूर्ति नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है। बरामदगी और गिरफ्तारियों के संबंध में अमृतसर के इस्लामाबाद पुलिस थाने और सुल्तानविंड पुलिस थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Advertisement

Advertisement
×