Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

विदेश में बैठे गैंगस्टरों के चार गुर्गे पिस्टल के साथ गिरफ्तार

पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने मोहाली पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन में चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे और उनके ईशारे पर पंजाब में गैर कानूनी गतीविधियों...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने मोहाली पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन में चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे और उनके ईशारे पर पंजाब में गैर कानूनी गतीविधियों में शामिल थे। एजीटीएफ ने आरोपियों के कब्जे से दो विदेशी निर्मित .30 कैलिबर की पिस्टल और आठ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान पटियाला के गांव उगाना निवासी अरमान सिंह, गांव नालास खुर्द निवासी चिराग, राजपुरा स्थित गांव नालास कलां निवासी रविंदर सिंह उर्फ राहुल, और गांव धामोली निवासी अक्षय उर्फ प्रिंस के रूप में हुई है। पुलिस ने एक होंडा अमेज कार भी बरामद की है, जिसमें ये आरोपी सफर कर रहे थे।एजीटीएफ ने बताया कि शुरुआती जांच में यह खुलासा हुआ है कि अक्षय उर्फ प्रिंस जुलाई 2025 में अबोहर में वियर वेल शोरूम के मालिक की हत्या में शामिल था, जहां उसने कथित तौर पर मुख्य हमलावरों को लॉजिस्टिक सहायता (साजो-सामान संबंधी मदद) मुहैया कराई थी। एजीटीएफ के एडीजीपी प्रमोद बान ने बताया कि अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर मोहाली की ओर संदिग्धों की आवाजाही के संबंध में मिली जानकारी पर यह कार्रवाई की। इस दौरान आरोपियों को जनेतपुर लिंक रोड के पास से गिरफ्तार किया। डेराबस्सी पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×