Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सात विदेशी पिस्तौलों सहित चार गिरफ्तार

सरहद पार से हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
अमृतसर में पुलिस के आलाधिकारी अवैध हथियारों के संबंध में जानकारी देते हुए।
Advertisement
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सरहद पार से हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद किए हैं, जिनमें 2 ग्लॉक 9एमएम (ऑस्ट्रिया निर्मित), 4.30 बोर (चीन निर्मित) और 1 अन्य .30 बोर पिस्तौल शामिल है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए पाकिस्तान आधारित तस्करों से जुड़े हुए थे और पंजाब में गैर-कानूनी हथियारों की खेप मंगवाकर आपराधिक ग्रुपों को हथियार सप्लाई कर रहे थे। इस मामले में थाना कैंट, अमृतसर में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और नेटवर्क के अन्य संबंधों की जांच जारी है। यह जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई, उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस गैर-कानूनी हथियारों, सरहद पार तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के प्रति वचनबद्ध है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×