Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

फोर्टिस अस्पताल ने ‘सरपंच सुविधा हेल्थ कार्ड’ किया लांच

फोर्टिस अस्पताल ने एक विशेष बैठक में ‘सरपंच सुविधा हेल्थ कार्ड’ की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में लगभग 200 सरपंचों ने भाग लिया और पहल को पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां का समर्थन मिला। इस हेल्थ कार्ड...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रेवाड़ी के गांव रामपुरी में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब पशु चारे से भरी एक पिकअप में बिजली का करंट दौड़ गया। करंट लगने से पिकअप में आग लग गई, जिसमें झुलसने से चालक की मौत हो गई।
Advertisement

फोर्टिस अस्पताल ने एक विशेष बैठक में ‘सरपंच सुविधा हेल्थ कार्ड’ की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में लगभग 200 सरपंचों ने भाग लिया और पहल को पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां का समर्थन मिला।

इस हेल्थ कार्ड का उद्देश्य सरपंचों और उनके परिवारों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच और शुरुआती स्तर पर बीमारियों की पहचान का लाभ मिल सके। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल ने एक निःशुल्क मेडिकल कैंप भी लगाया। मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने स्वयं भी जांच करवाई और सरपंचों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया। फोर्टिस अस्पताल के फैसिलिटी डायरेक्टर संवीर सिंह भांबरा ने कहा कि यह हेल्थ कार्ड समाज के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले नेताओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×