Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नशे के खिलाफ अभियान के दूसरे चरण में पैदल यात्राएं 10 से

धूरी में सरपंचों, पंचायत सचिवों, स्वयंसेवकों की बैठक

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध युद्ध को और तेज करने तथा प्रदेश से नशे की समस्या को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की गई है। इस चरण के तहत 10 जनवरी से 30 जनवरी तक पंजाब के हर गांव, मोहल्ले, गली और कोने में नशों के विरुद्ध पैदल यात्राएं निकाली जाएंगी, ताकि समाज के हर वर्ग को इस जन आंदोलन से जोड़ा जा सके।

यह जानकारी मार्केट कमेटी धूरी के चेयरमैन राजवंत सिंह घुल्ली ने गांव बरड़वाल में धूरी हलके के सरपंचों, पंचायत सचिवों और स्वयंसेवकों के लिए आयोजित ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के दूसरे चरण संबंधी प्रशिक्षण के दौरान दी। उन्होंने कहा कि पहले चरण के दौरान पंजाब सरकार द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ बड़े स्तर पर सख्त कार्रवाई की गई, जिससे न केवल सजा दर में वृद्धि हुई, बल्कि लोगों की भागीदारी भी काफी बढ़ी। उन्होंने कहा कि दूसरा चरण प्रदेश से नशों को जड़ से खत्म करने के लिए पंजाब को एकजुट करेगा।

Advertisement

इस अवसर पर एस.डी.एम. धूरी ऋषभ बंसल ने कहा कि नशों के विरुद्ध लड़ाई में विलेज डिफेंस कमेटियों, पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय लोगों की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने सरपंचों और पंचायत सचिवों से अपील की कि वे अपने-अपने गांवों में नशों के खिलाफ जागरूकता अभियानों को और मजबूत करें तथा नशा तस्करों से संबंधित जानकारी बिना किसी भय के संबंधित विभागों तक पहुंचाएं। इस दौरान डी.एस.पी. गुरप्रीत सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Advertisement

Advertisement
×