Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

फैक्ट्री पर फूड सेफ्टी विंग का छापा, 450 किलो नूडल मौके पर नष्ट

फूड सेफ्टी विंग द्वारा आज गुप्त सूचना के आधार पर एक नूडल निर्माण इकाई पर अचानक छापेमारी की गई। जांच के दौरान यह सामने आया कि उक्त फैक्ट्री पिछले लगभग डेढ़ से दो सालों से बिना वैध फूड सेफ्टी लाइसेंस...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
फूड सेफ्टी विंग द्वारा आज गुप्त सूचना के आधार पर एक नूडल निर्माण इकाई पर अचानक छापेमारी की गई। जांच के दौरान यह सामने आया कि उक्त फैक्ट्री पिछले लगभग डेढ़ से दो सालों से बिना वैध फूड सेफ्टी लाइसेंस के चल रही थी, जो कि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 का उल्लंघन है। मौके पर की गई जांच के दौरान निर्माण इकाई बहुत ही गंदी स्थिति में पाई गयी। नूडल्स की तैयारी वाली जगह के पास ही बाथरूम मौजूद था और मक्खियां खाद्य पदार्थों पर बैठती देखी गईं। समस्त उत्पादन क्षेत्र सफाई के निर्धारित मानदंडों पर खरा नहीं उतरता था। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे पानी की कोई लैब टेस्टिंग नहीं करवाई गई थी, कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं थे और अन्य जरूरी रिकॉर्ड भी मौके पर पेश नहीं किए गए। टीम ने लोक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मौके पर तैयार पड़े लगभग 450 किलो नूडल मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाए जाने के कारण नष्ट करवाए। इसके अलावा जांच के लिए दो एनफोर्समेंट सैंपल भी लिए गए हैं, जिन्हें विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि उक्त इकाई द्वारा विभिन्न कंपनियों के ब्रांडों के नाम पर नूडल्स की पैकिंग की जा रही थी, लेकिन इस संबंध में कोई आधिकारिक मंजूरी मौके पर पेश नहीं की गयी। फूड बिजनेस ऑपरेटर को 15 दिनों का इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया है। फूड सेफ्टी विंग ने स्पष्ट किया है कि प्रयोगशाला रिपोर्ट और जांच के नतीजों के आधार पर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के तहत बनती सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×