कोहरे ने लील ली एक जान, 3 गंभीर घायल
गुरदासपुर जिले में घनी धुंध के चलते एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी जान गंवा दी। दीनानगर-बहरामपुर रोड पर गांव अवांखा के पास घने कोहरे के कारण बेकाबू हुई कार कार का एक्सीडेंट हो गया जिसमें...
गुरदासपुर जिले में घनी धुंध के चलते एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी जान गंवा दी। दीनानगर-बहरामपुर रोड पर गांव अवांखा के पास घने कोहरे के कारण बेकाबू हुई कार कार का एक्सीडेंट हो गया जिसमें कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वाले की पहचान रंगहारपिंडी निवासी राजपाल सिंह के रूप में हुई है, जबकि घायलों में मृतक राजपाल सिंह का बेटा सौरव सलारिया और बहू भारती सलारिया शामिल हैं। जानकारी के अनुसार रंगहारपिंडी निवासी सौरव सलारिया के 2 साल के बेटे की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उनकी पत्नी भारती और पिता राजपाल सिंह क्रेटा कार से अपने गांव रंगहारपिंडी से दीनानगर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान जब उनकी कार गांव अवांखा के पास तार फैक्ट्री के पास पहुंची तो घने कोहरे के कारण कार का बेकाबू हो कर दीवार से टकरा गई।

