बाढ़ से बचाव की पहल, राव चोए में डी-सिल्टिंग अभियान शुरू; पार्षद सतिंदर सिद्धू ने किया शुभारंभ
डी-सिल्टिंग कार्य की स्वीकृति का पत्र भी प्राप्त हो गया
Advertisement
नगर निगम के मनोनीत पार्षद सतिंदर पाल सिंह सिद्धू ने आज पटियाला की राव चोए में डी-सिल्टिंग (गाद निकालने) कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष आई बाढ़ के कारण दादू माजरा, धनास और आसपास के क्षेत्रों में सैकड़ों एकड़ फसलें नष्ट हो गई थीं तथा बड़ी संख्या में पशुधन भी प्रभावित हुआ था।
सिद्धू ने कहा कि भविष्य में बाढ़ जैसी स्थिति से बचाव के लिए वन विभाग और इंजीनियरिंग विभाग को समन्वय के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने बताया कि डी-सिल्टिंग कार्य की स्वीकृति का पत्र भी उन्हें प्राप्त हो गया है।
Advertisement
Advertisement
उनके अनुसार यह परियोजना क्षेत्र को बाढ़ के खतरे से सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इस दौरान रॉबिन राणा और गांव के लोग मौजूद रहे। सतिंदर सिद्धू ने फॉरेस्ट और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट का धन्यवाद किया।
Advertisement
×
