Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

फिरोजपुर : सचखंड एक्सप्रेस में मोबाइल फोन चोर पकड़ा

उत्तर रेलवे की फिरोजपुर डिवीजन की ओर से अमृतसर से नांदेड़ जा रही सचखंड एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12715) में टिकट चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से एक मोबाइल चोर पकड़ा गया। ड्यूटी के दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ ने न केवल एक...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
उत्तर रेलवे की फिरोजपुर डिवीजन की ओर से अमृतसर से नांदेड़ जा रही सचखंड एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12715) में टिकट चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से एक मोबाइल चोर पकड़ा गया। ड्यूटी के दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ ने न केवल एक यात्री का चोरी हुआ मोबाइल बरामद किया, बल्कि विभाग के एक कर्मचारी का मोबाइल भी आरोपी के पास से बरामद किया। कोच बी-4 में सीट संख्या एक पर यात्रा कर रहे यात्री का मोबाइल चोरी हो गया था। जांच के दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ को एक युवक पर शक हुआ। पूछताछ एवं तलाशी लेने पर उसके पास से यात्री का मोबाइल बरामद किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से रेलवे कर्मचारी का मोबाइल फोन भी मिला। ट्रेन के राजपुरा पहुंचने पर आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल के हवाले कर दिया गया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×