Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

राजपुरा में तेल विक्रेता की दुकान में लगी आग

राजपुरा में ऑयल विक्रेता की दुकान में दोपहर को आग लग गई। आसपास की दो दुकानें भी आग की चपेट में आ गई। आग पर काबू पाने के लिए पटियाला व फतेहगढ़ साहिब से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ीं।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
आग को बुझाते फायर ब्रिगेड के जवान व फायर अफसर के साथ विधायिका के पति अजय मित्तल। निस
Advertisement
राजपुरा में ऑयल विक्रेता की दुकान में दोपहर को आग लग गई। आसपास की दो दुकानें भी आग की चपेट में आ गई। आग पर काबू पाने के लिए पटियाला व फतेहगढ़ साहिब से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।पूर्व विधायक हरदियाल कम्बोज, विधायका नीना मित्तल के पति अजय मितल, पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के सीनियर वाइस चेयरमैन प्रवीण छाबड़ा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हौसला बढ़ाते हुये हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। आग से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी बताई जा रही है।

डिप्टी फायर अफसर अमरप्रीत सिंह रूबी ने बताया कि राजपुरा की पांच गाड़ियों के अलावा सील कैमिकल फैक्टरी तथा पटियाला, फतेहगढ़ साहिब से फायर बिग्रेड बुला कर आग पर काबू पाया।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×