Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन

कहा- समस्याओं का समाधान होने तक जारी रखेंगे संघर्ष

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बठिंडा में सोमवार को किसान डीसी दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए। -निस
Advertisement
भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहन ने केंद्र सरकार के खिलाफ सोमवार को डीसी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को किसान विरोधी बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की और चेतावनी दी कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

आज की सभा को संबोधित करते हुए राज्य के वरिष्ठ उपाध्यक्ष झंडा सिंह जेठुके, जिला अध्यक्ष सिंगारा सिंह मान, महासचिव हरजिंदर सिंह बग्गी और महिला विंग की नेता हरिंदर बिंदू ने कहा कि कॉर्पोरेट घरानों द्वारा लोगों के शोषण को रोकना और ज़मीन के मालिकाना हक को सुरक्षित करना और भारत-अमेरिका के बीच हो रहे व्यापार समझौते के विरोध में, भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहन पंजाब के सभी ज़िलों में डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।

Advertisement

किसान नेताओं ने मांग की कि केंद्र सरकार इस समझौते से जुड़े दस्तावेजों को सार्वजनिक किया जाए और संसद में इस पर खुली चर्चा हो। उन्होंने कहा कि किसानों को आशंका है कि इस समझौते से अमेरिका के भारी रियायती और सस्ते कृषि व डेयरी उत्पाद भारतीय बाजार में आ जाएंगे। विदेशी उत्पादों के आने से स्थानीय स्तर पर फसलों के दाम गिर सकते हैं, जिससे छोटे किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की कमर टूट सकती है। उन्होंने कहा कि इस व्यापार समझौते और पंजाब सरकार को लैंड पूलिंग पॉलिसी भी वापस लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उद्योगपतियों का कर्ज तो माफ कर रही है, लेकिन किसानों का कर्ज़ अभी तक माफ़ नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों के लिए एक कृषि नीति लानी चाहिए।

Advertisement

Advertisement
×