Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

किसान-मजदूर संगठनों का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

पंजाब के किसान और मजदूर संगठन शुक्रवार को जियौंद गांव में पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू एकता उग्रहान के नेतृत्व में किए गए मार्च में किसान, मजदूर और कर्मचारी शामिल रहे।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बठिंडा में किसान-मजदूर संगठन सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए। -निस
Advertisement
पंजाब के किसान और मजदूर संगठन शुक्रवार को जियौंद गांव में पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू एकता उग्रहान के नेतृत्व में किए गए मार्च में किसान, मजदूर और कर्मचारी शामिल रहे। इनमें महिलाएं भी थीं। रोष मार्च में हजारों की संख्या में वर्करों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभा ने जियौंद गांव में युवक चरणजीत सिंह का पैर तोड़ने और प्रीनीत सिंह का हाथ तोड़ने तथा मजदूरों व किसानों पर जुल्म करने के आरोप में एसएसपी बठिंडा ज्योति यादव सहित उन सभी अधिकारियों के खिलाफ मामले दर्ज करने की मांग की। सभा में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आने वाले दिनों में कड़ा संघर्ष किया जाएगा।

इस दौरान पुलिस द्वारा सार्वजनिक माफी मांगने, विरोध पर लगे प्रतिबंधों को हटाने, घायलों के इलाज और अन्य नुकसानों के लिए मुआवजे की मांग की गई। साथ ही प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने की भी मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों और महिलाओं पर अत्याचार करके लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन कर रही है। रैली के मद्देनजर प्रशासन ने शहर में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए हुए थे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×