Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नकली जीएसटी बिलिंग घोटाले का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

सीजीएसटी लुधियाना की कार्रवाई

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
विशेष खुफिया सूचना के आधार पर, केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) कमिश्नरेट, लुधियाना के अधिकारियों ने गत 19 जनवरी को लुधियाना में कई तलाशी अभियान संचालित किए, जिनमें 311 करोड़ रुपये के बड़े नकली जीएसटी चालान घोटाले का खुलासा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार लोहे और इस्पात क्षेत्र की एक प्रमुख निर्माण कंपनी ने इन नकली जीएसटी चालानों का लाभ उठाकर 47.50 करोड़ रुपये के अवैध इनपुट कर क्रेडिट (आईटीसी) का इस्तेमाल अपनी जीएसटी देनदारियों की पूर्ति में किया, जिससे सरकारी राजस्व को काफी नुकसान हुआ। तलाशी अभियानों के उपरांत, पिता-पुत्र की जोड़ी, जो इन फर्मों का संचालन और नियंत्रण कर रहे थे, केंद्रीय जीएसटी अधिनियम, 2017 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पूरी जांच अभी जारी है, ताकि इस घोटाले के नेटवर्क का पूरा दायरा उजागर किया जा सके और इसमें शामिल अन्य संस्थाओं की पहचान की जा सके।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×