Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

लघु उद्योग संघ की कार्यकारिणी बैठक, लंबित फोरलेन का उठा मुद्दा

कहा- सख्त फायर एनओसी नियम एमएसएमई उद्योगों के लिए बने जंजीर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बद्दी में लघु उद्योग संघ की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते प्रदेशाध्यक्ष डा अशोक कुमार राणा। -निस
Advertisement
लघु उद्योग संघ की मासिक बैठक प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक कुमार राणा की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रमुख रूप से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की समस्याएं प्रमुख रूप से उठाई गई। सदस्यों ने बताया कि वर्तमान में बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में उद्योग चलाना दिन प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है। कुछ नियम कानून ऐसे हैं, जिसमें इतनी पेचीदगी है कि उसको पूरा ही नहीं किया जा सकता। डाॅ. अशोक राणा ने कहा कि 500 व एक हजार वर्ग मीटर में चल रहे कारखानों को फायर सेफटी के लाइसेंस लेने में सर्वाधिक दिक्कत आ रही है।

विभाग का जो अग्निशमन लाइसेंस लेने या नवीनीकरण करवाने की जो औपचारिकताएं हैं, वो बहुत ही जटिल हैं। छोटे उद्योग अपने परिसर में स्थान कम होने से 50 हजार लीटर व एक लाख लीटर का जल भंडारण टैंक नहीं बना सकते। 2 हजार वर्ग मीटर तक के कारखानों के लिए प्रदेश सरकार को अलग नियम बनाने चाहिए। बड़ी कंपनियों के पास पर्याप्त फंड व पर्याप्त स्थान होता और वो फायर के नए नियम की पालना कर सकते हैं, लेकिन एमएसएमई सेक्टर चाहकर भी इसको पूरा नहीं कर सकता। जो कारखाने 1990 से 2005 के बीच लगे उनका इस नई व्यवस्था में क्या कसूर है। डाॅ. अशोक ने कहा कि इस मुद्दे के लिए शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के उद्योग मंत्री से मिलेगा और अपना पक्ष रखेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सरकारी नौकरियां बहुत कम हैं और अगर इसी कारण से कुछ उद्योग बंद हुए तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

Advertisement

Advertisement

बद्दी-नालागढ़ फोरलेन ने बढ़ाई मुसीबतें : जस्सल

वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतपाल जस्सल ने कहा कि बद्दी नालागढ़ फोरलेन 11 साल से बन रहा है, लेकिन पिंजौर से लेकर नालागढ़ तक का 35 किलोमीटर का हिस्सा केंद्र सरकार व नेशनल हाईवे अथोरिटी आॅफ इंडिया नहीं बनवा सकी। उन्होंने कहा कि आज ट्राईसिटी बीबीएन इस मार्ग से सर्वाधिक प्रभावित है। छोटे वाहन खराब हो रहे हैं तो ट्रक टैंपों को भी आवागमन में नुकसान हो रहा है। केंद्र सरकार एक दिन मे सौ किलोमीटर सड़क बनाने का दावा करता है, लेकिन वो सड़कें कहां बनती हैं हमें नहीं पता। महासचिव अनिल कुमार ने कहा कि तीन साल से नालागढ़ को पंजाब से जोड़ने वाला दभोटा पुल टूटा हुआ है। एक छोटा सा पुल बनाने में सरकारों ने तीन साल लगा दिए और आने वाले समय में बरसात सिर पर है। बैठक में डाॅ. कश्मीर सिंह ठाकुर, अधिवक्ता हरीश शर्मा, सोनिया ठाकुर, दविंद्र कौर, शिवानी, दीपक कुमार वर्मा, सतपाल जस्सल, अनिल कुमार व शिवा कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement
×