Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

कर्मचारी करेंगे मंत्रियों के घरों का घेराव, अक्तूबर में महारैली

कर्मचारी एवं पेंशनर समन्वय कमेटी की बैठक में फैसला

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
संयुक्त पंजाब सरकार कर्मचारी एवं पेंशनर समन्वय कमेटी ने फैसला किया है कि यदि सरकार 7 सितंबर तक उनकी मांगों को लेकर बातचीत फिर से शुरू नहीं करती है, तो वे अपना आंदोलन तेज करेंगे।

लुधियाना में रविवार को प्रदेश भर से आए कर्मचारी और पेंशनर प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें सतीश राणा, सुखचैन सिंह खैहरा, जर्मनजीत सिंह और गुरनाम सिंह विर्क सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

Advertisement

बैठक तीन घंटे चली। संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेताओं ने कहा कि जब युद्ध के दौरान अमेरिका और ईरान बातचीत कर सकते हैं, तो पंजाब सरकार और हड़ताली कर्मचारियों के बीच बातचीत क्यों नहीं हो सकती?

Advertisement

उन्होंने घोषणा की कि अपनी मांगों के समर्थन में वे 12-13 सितंबर को वरिष्ठ मंत्रियों के पैतृक आवासों का घेराव करेंगे। 12 सितंबर को अमृतसर में मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, लाल चंद कटारूचक और‌ पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष राम किशन सिंह थोड़ी के पैतृक आवासों का घेराव किया जाएगा। 13 सितंबर को पटियाला में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, आनंदपुर साहिब में हरजोत सिंह बैंस, सुनाम में अमन अरोड़ा और गांव संधवां में विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के आवास का घेराव होगा। बाकी मंत्रियों और आप विधायकों के आवासों का घेराव 19-20 सितंबर को किया जाएगा। सतीश राणा ने कहा कि बैरिकेड्स लगे होने के बावजूद उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा।

एक सवाल के जवाब में नेताओं ने कहा कि सरकार को पिछले सप्ताह की हड़ताल में शामिल कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी नहीं करना चाहिए और न ही एक दिन का वेतन काटना चाहिए।

उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को चंडीगढ़ में पंजाब के सभी 117 विधायकों और 13 सांसदों का एक सत्र बुलाया जाएगा, ताकि वे इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करें।

गुरनाम सिंह विर्क ने बताया कि समन्वय कमेटी ने इस आंदोलन को 'पंजाब सचिवालय, चंडीगढ़ से सतोज़ (मुख्यमंत्री के पैतृक गांव) तक वापसी' नाम दिया है। 10 अक्तूबर को संगरूर में कर्मचारियों की राज्य स्तरीय महारैली होगी।

Advertisement
×