Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नशा और गैंगस्टर दोहरी चुनौती : राज्यपाल

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासिक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि प्रदेश में नशा और गैंगस्टर दोहरी चुनौती हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से पंजाब को फिर से रंगला बनाने के लिए नशे के खिलाफ मुहिम का...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया की फाइल फोटो।
Advertisement

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासिक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि प्रदेश में नशा और गैंगस्टर दोहरी चुनौती हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से पंजाब को फिर से रंगला बनाने के लिए नशे के खिलाफ मुहिम का साथ देने की अपील की। इस मौके पर किसानों ने एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें मांग की गई कि जिन किसानों की जमीन नेशनल रोड ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट्स के तहत एक्वायर की जाती है उन्हें किसी भी राज्य में जमीन खरीदने की इजाजत दी जाए। कटारिया मोगा में रविवार को सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन ट्रेनिंग कैंप में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति राज्य के विकास का सबसे बड़ा आधार है। उन्होंने कहा कि राज्य में हर दिन कहीं न कहीं फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं और गैंगस्टर एक चुनौती बने हुए हैं, जिसके लिए केंद्र और पंजाब सरकार को ड्रग्स और गैंगस्टरों के खिलाफ और कड़े कदम उठाने की ज़रूरत है।

इस अवसर पर बीकेयू कादियां के नेता निर्मल सिंह मानूके और एग्रीकल्चर साइंटिस्ट डॉ. जसविंदर सिंह बराड़ के नेतृत्व में एक डेलीगेशन ने गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×