डॉ रवि, डॉ. सुखविंदर बाठ 28 को होंगे सम्मानित
पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला के हिंदी विभाग के सेवा निवृत्ति पूर्व अध्यक्ष प्रो. डॉ. रवि कुमार ‘अनु’ और साहित्य शिरोमणि व पूर्व अध्यक्ष प्रो. डॉ. सुखविंदर कौर बाठ को हिंदी विभाग, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर द्वारा 28 सितंबर...
Advertisement
Advertisement
पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला के हिंदी विभाग के सेवा निवृत्ति पूर्व अध्यक्ष प्रो. डॉ. रवि कुमार ‘अनु’ और साहित्य शिरोमणि व पूर्व अध्यक्ष प्रो. डॉ. सुखविंदर कौर बाठ को हिंदी विभाग, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर द्वारा 28 सितंबर को सम्मानित किया जा रहा है। प्रो. रवि कुमार 'अनु' को विशिष्ट श्रेणी सम्मान के अंतर्गत ‘राम सजन पाण्डेय स्मृति सम्मान 2026’ द्वारा नवाजा जा रहा है। जबकि प्रो. डॉ. सुखविंदर कौर बाठ को इसी श्रेणी में ‘पंजाब लोकधारा हिंदी सम्मान’ से सम्मानित किया रहा है। प्रो. रवि कुमार अनु और डॉ. सुखविंदर कौर बाठ को यह पुरस्कार अकादमिक जगत में उनके विशिष्ट योगदान के लिए दिया जा रहा है।
Advertisement
Advertisement
×

